Hardware क्या होते है(What is Hardwares)

कंप्यूटर के भौतिक भाग, इनपुट-आउटपुट डिवाइसेस, मदरबोर्ड और स्टोरेज मीडिया को हिंदी में समझें और ऑनलाइन प्रैक्टिस करें।

हार्डवेयर क्या है?(What is Hardware)

कंप्यूटर हार्डवेयर से तात्पर्य कंप्यूटर के उन सभी भौतिक (Physical) भागों से है जिन्हें हम छू सकते हैं और देख सकते हैं। इसमें इनपुट डिवाइसेस (कीबोर्ड, माउस), आउटपुट डिवाइसेस (मॉनिटर, प्रिंटर), सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU), मदरबोर्ड और स्टोरेज डिवाइसेस (RAM, ROM, Hard Disk, SSD) शामिल हैं।

यदि आप RS-CIT, CCC या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए हार्डवेयर स्पेशल नोट्स पढ़ें और लाइव मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी को परखें।

Hardware Full Guide

हार्डवेयर का परिचय (Introduction to Hardware)
  • हार्डवेयर क्या है? ⇒ कंप्यूटर के वे सभी भौतिक और टैंजिबल (Tangible) भाग जिन्हें हम छू सकते हैं और देख सकते हैं, उन्हें हार्डवेयर कहा जाता है (जैसे – कीबोर्ड, मॉनिटर, सीपीयू, हार्ड डिस्क)।
  • मुख्य श्रेणियां:
    • Input Devices (इनपुट डिवाइसेस)
    • Processing Unit / CPU (प्रोसेसिंग यूनिट)
    • Memory & Storage (मेमोरी और स्टोरेज)
    • Output Devices (आउटपुट डिवाइसेस)
इनपुट डिवाइसेस (Input Devices)

इनपुट डिवाइस का उपयोग कंप्यूटर को डेटा और निर्देश देने के लिए किया जाता है:

  • कीबोर्ड (Keyboard): सबसे मुख्य टेक्स्ट इनपुट डिवाइस। इसमें मानक 104 कीज़ (Keys) होती हैं:
    • Function Keys: F1 से F12 तक।
    • Toggle Keys: Caps Lock, Num Lock, Scroll Lock (ऑन/ऑफ स्थिति दर्शाने वाली)।
    • Combination Keys: Ctrl, Alt, Shift (किसी अन्य की के साथ मिलकर काम करने वाली)।
  • माउस (Mouse): पॉइन्टिंग डिवाइस। इसके मुख्य कार्य – Single Click, Double Click, Right Click, Drag and Drop।
  • स्कैनर (Scanner): हार्ड कॉपी (पेपर डॉक्यूमेंट) को सॉफ्ट कॉपी (डिजिटल इमेज/PDF) में बदलता है।
  • OMR (Optical Mark Reader): प्रतियोगी परीक्षाओं की ओएमआर शीट जाँचने के लिए।
  • BCR (Barcode Reader): प्रोडक्ट्स पर लगे बारकोड (Vertical Lines) को पढ़ने के लिए।
  • MICR (Magnetic Ink Character Recognition): बैंकों में चेक की वैधता और संख्या जाँचने के लिए।
  • अन्य डिवाइस: Joystick (गेमिंग के लिए), Web Camera, Trackball, Touch Screen, Microphone (ऑडियो इनपुट)।
प्रोसेसिंग यूनिट - CPU (Central Processing Unit)

CPU को “कंप्यूटर का दिमाग” कहा जाता है। इसके मुख्य 3 घटक (Components) होते हैं:

  1. ALU (Arithmetic Logic Unit): सभी गणितीय (जोड़, घटाव, गुणा) और तार्किक (तुलना – <, >, =) कार्य करता है।
  2. CU (Control Unit): कंप्यूटर के सभी भागों और डेटा ट्रांसफर को नियंत्रित (Direct/Manage) करता है। इसे कंप्यूटर का “तंत्रिका तंत्र” (Nervous System) कहा जाता है।
  3. Registers: सीपीयू के अंदर मौजूद सबसे तेज (Fastest) और बहुत छोटे आकार की मेमोरी।
मेमोरी और स्टोरेज डिवाइसेस (Memory & Storage)
  • Primary Memory (मुख्य मेमोरी):
    • RAM (Random Access Memory): Volatile (अस्थायी) मेमोरी। कंप्यूटर बंद होते ही इसमें मौजूद डेटा मिट जाता है। यह चालू एप्लिकेशन्स को रन करने के लिए स्पेस देती है।
    • ROM (Read Only Memory): Non-Volatile (स्थायी) मेमोरी। इसमें कंप्यूटर को बूट (Start) करने वाले बायोस (BIOS) प्रोग्राम लिखे होते हैं (PROM, EPROM, EEPROM)।
    • Cache Memory: RAM और CPU के बीच स्थित बहुत तेज़ गति वाली अस्थायी मेमोरी।
  • Secondary Storage (द्वितीयक स्टोरेज):
    • HDD (Hard Disk Drive): मैग्नेटिक डिस्क आधारित अधिक क्षमता वाली स्टोरेज डिवाइस।
    • SSD (Solid State Drive): फ्लैश मेमोरी आधारित डिवाइस जो HDD की तुलना में बहुत तेज़ और टिकाऊ होती है।
    • Optical Disks: CD (700 MB), DVD (4.7 GB), Blu-ray Disc (25 GB – 50 GB)।
    • Flash Storage: Pen Drive, SD Card।
आउटपुट डिवाइसेस (Output Devices)

कंप्यूटर से प्रोसेस्ड परिणाम (सूचना) प्राप्त करने के लिए उपयोग होने वाले डिवाइस:

  • मॉनिटर (Monitor): सॉफ्ट कॉपी आउटपुट दिखाता है। इसके प्रकार – CRT, LCD, LED, OLED। इसकी डिस्प्ले क्वालिटी Pixels और Resolution में मापी जाती है।
  • प्रिंटर (Printer): पेपर पर हार्ड कॉपी आउटपुट देता है।
    1. Impact Printer: कैरेक्टर को छापते समय आवाज़ करते हैं (उदा. Dot Matrix, Daisy Wheel)।
    2. Non-Impact Printer: बिना शोर किए लेज़र या इंक तकनीक से प्रिंट करते हैं (उदा. Inkjet, Laser Printer)। Laser Printer सबसे तेज़ और उच्च गुणवत्ता वाला होता है।
  • प्लॉटर (Plotter): बड़े नक्शे, बैनर, इंजीनियरिंग ड्राइंग और वेक्टर ग्राफिक्स प्रिंट करने के लिए सबसे उच्च गुणवत्ता वाला आउटपुट डिवाइस।
  • अन्य डिवाइस: Speaker, Headphones, Projector।
मदरबोर्ड और कंप्यूटर पोर्ट्स (Motherboard & Ports Guide)
  • मदरबोर्ड (Motherboard): यह कंप्यूटर का मुख्य सर्किट बोर्ड (Printed Circuit Board – PCB) होता है। यह CPU, RAM, हार्ड ड्राइव और अन्य सभी इनपुट-आउटपुट डिवाइसेस को आपस में जोड़ता है। इसे कंप्यूटर की “रीढ़ की हड्डी” (Backbone) भी कहा जाता है।
  • मुख्य कंप्यूटर पोर्ट्स (Common Ports & Connectors):
    • USB (Universal Serial Bus): माउस, कीबोर्ड, पेन ड्राइव और प्रिंटर को जोड़ने के लिए सबसे बहुमुखी (Universal) पोर्ट। (संस्करण: USB 2.0, USB 3.0, USB Type-C)।
    • HDMI (High-Definition Multimedia Interface): हाई-क्वालिटी ऑडियो और वीडियो दोनों संकेतों को एक साथ मॉनिटर या TV तक भेजने के लिए।
    • VGA (Video Graphics Array): पुराने मॉनिटर और प्रोजेक्टर्स को जोड़ने के लिए केवल वीडियो सिग्नल (15-पिन वाला एनालॉग पोर्ट) ट्रांसमिट करता है।
    • Power Connector: मदरबोर्ड और सिस्टम को SMPS (Switch Mode Power Supply) से बिजली की आपूर्ति देने के लिए।
    • Ethernet / LAN Port (RJ-45): कंप्यूटर को वायर्ड इंटरनेट/नेटवर्क केबल से जोड़ने के लिए।
    • Audio Jacks (3.5mm): माइक (Mic), स्पीकर और हेडफोन जोड़ने के लिए कलर-कोडेड पोर्ट्स।
Scroll to Top
Link copied to clipboard!