मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण योजना 2026 | Free Computer Course for Women Rajasthan

राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग(WCD) के तहत महिला अधिकारिता निदेशालय ने राज्य की महिलाओं और लड़कियों को डिजिटल रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना 2026’ शुरू की है। इस योजना के तहत, राज्य की पात्र महिलाओं और छात्राओं को राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL) के माध्यम से 100% फ्री कंप्यूटर कोर्स(Free Computer Course for Women Rajasthan) उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

अगर आप भी कंप्यूटर स्किल्स(Computer Skills) सीखना चाहती हैं और सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहती हैं, तो आप 25 अगस्त 2026 से पहले इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण योजना 2026 | Free Computer Course for Women Rajasthan
Free Computer Course for Women Rajasthan

योजना का संक्षिप्त विवरण(Quick Overview of RKCL Scheme)

विवरण (Detail)महत्वपूर्ण जानकारी (Information)
योजना का नाममुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग (WCD), राजस्थान सरकार
प्रशिक्षण भागीदारRKCL (Rajasthan Knowledge Corporation Limited)
लाभार्थीराजस्थान की मूल निवासी बालिकाएं एवं महिलाएं(10 वीं और 12 वीं पास)
आवेदन की अंतिम तिथि25 अगस्त 2026
आवेदन प्रक्रियाOnline
आधिकारिक वेबसाईटwww.myrkcl.com/wcd

उपलब्ध निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स और उनकी अवधि(Courses List)

इस योजना में 3 मुख्य जॉब-ओरिएंटेड कोर्स उपलब्ध करवाए जा रहे हैं:

1. RS-CIT (Rajasthan State Certificate in Information Technology)

  • विवरण(Details): आधारभूत कंप्यूटर प्रशिक्षण (Basic Computer Operations, MS Office, Internet, Cyber Security, Digital Services)।
  • अवधि(Time): 3 माह (132 घंटे)
  • उपयोगिता(Useful): राजस्थान सरकार की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनिवार्य।

2. RS-CFA (Rajasthan State Certificate in Financial Accounting)

  • विवरण(Details): GST, Tally Prime और वित्तीय लेखांकन (Financial Accounting) पर आधारित एडवांस्ड कोर्स।
  • अवधि(Time): 100 घंटे (प्रतिदिन 2 घंटे, सप्ताह में 5 दिन)

3. RS-CSEP (Rajasthan State Certificate in Spoken English & Personality Development)

  • विवरण(Details): स्पोकन इंग्लिश, कम्यूनिकेशन स्किल्स और पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण।
  • अवधि(Time): 130 घंटे (प्रतिदिन 2 घंटे, सप्ताह में 5 दिन)

पात्रता एवं योग्यता(Eligibility For Free Computer Course for Women Rajasthan)

मूल निवास: आवेदक महिला या बालिका राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता:

  • RS-CIT: न्यूनतम 10वीं पास।
  • RS-CFA & RS-CSEP: न्यूनतम 12वीं पास।

आयु सीमा: 16 वर्ष से 40/45 वर्ष तक (विभिन्न श्रेणियों के अनुसार नियम लागू)।

आवश्यक दस्तावेज(Required Documents)

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • जन आधार कार्ड (Jan Aadhaar Card)
  • 10वीं / 12वीं की अंकतालिका (Marksheet)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर (जन आधार से लिंक)
  • विशेष श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि विधवा, परित्यक्ता या हिंसा पीड़ित श्रेणी में आवेदन कर रहे हों)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online Step-by-Step)

  • सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल www.myrkcl.com/wcd या www.wcd.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर “Mukhyamantri Nari Shakti Prashikshan Yojana” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना जन आधार नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन करें।
  • अपनी पसंद का कंप्यूटर कोर्स (RS-CIT / RS-CFA / RS-CSEP) चुनें।
  • अपने नजदीकी RKCL IT Gyan Kendra (कंप्यूटर सेंटर) का चयन करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद एप्लीकेशन आईडी नोट कर लें और प्रिंट आउट संभाल कर रखें।

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल(FAQs)

Q. 1. क्या इस योजना में किसी भी प्रकार की फीस देनी होगी?

Ans. नहीं, यह पूरी तरह से निःशुल्क (100% Free) योजना है। इसका पूरा खर्च राजस्थान सरकार वहन करती है।

Q. 2. RSCIT Free Computer Course की आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. RSCIT Free Computer Course की ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 तय की गई है।

Q. 3. RSCIT Free Computer Course में अभ्यर्थियों का चयन किस आधार पर होगा?

Ans. RSCIT Free Computer Course मे प्राप्त आवेदनों के आधार पर RKCL द्वारा मेरिट सूची (Merit List) और विभागीय नियमों के तहत वरीयता(पात्रता) के अनुसार चयन किया जाएगा।

NOTE : अगर आप अपने नज़दीकी नॉलेज सेंटर के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो आप RKCL पोर्टल पर ‘IT नॉलेज सेंटर’ खोज सकते हैं या पास के ई-मित्र सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। अपना फ़ॉर्म समय पर – 25 अगस्त, 2026 से पहले, ज़रूर भर लें!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Link copied to clipboard!